बोकारो, मई 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आनंद नगर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से सोमवार को सामूहिक 'विप्लवी विवाह' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और सामाजिक संकल्पों के बीच 15 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और दहेज प्रथा उन्मूलन का संदेश दिया गया। विवाह समारोह में वर पक्ष की ओर से आचार्य विनीत कुमार देव तथा वधू पक्ष की ओर से आनंद मार्ग की महिला पौरोहित्य अवधूतिका आनंद चित्रप्रभा आचार्या उपस्थित रहीं। विवाह अनुष्ठान के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज को साक्षी मानते हुए परमब्रह्म और मार्ग गुरुदेव के नाम पर शपथ ग्रहण की तथा नवदंपत्तियों के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। विवाह की रस्मों के तहत नवदंपत्तियों ने एक-दूसरे को तीन बार माला पहनाकर वैवाहिक बंधन को स्वीकार किया। कार्यक्रम ...