लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ मंडल के गोरखपुर-नौतनवा खंड पर लक्ष्मीपुर और कैम्पियरगंज स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज के गर्डर लॉचिंग के लिए 12 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इससे गाड़ी संख्या 55076 (बढ़नी-नकहा जंगल) और 55071 (नकहा जंगल-नौतनवा) नकहा जंगल के स्थान पर आनन्दनगर स्टेशन पर ही समाप्त और वहीं से शुरू होंगी। दोनों ट्रेनें आनन्दनगर-नकहा जंगल के बीच निरस्त रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...