संतकबीरनगर, जून 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र के कोलकी चमरसन गांव में रविवार को पहुंचे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम और धनघटा विधायक गणेश चौहान ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया और सरकार की तरफ से हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम ने कहा कि दोषियों पर कानून अपना शिकंजा कसेगा, जो अपराधियों के लिए एक नजीर बनेगा। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दी जाने वाली सहायता की धनराशि में से 4.15 लाख रुपये सोमवार को खाते में ट्रांसफर करा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- न्याय की मांग पर अड़े परिजन, प्रशासन...