कटिहार, अप्रैल 13 -- कटिहार भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई एक कथित वायरल वीडियो के सामने आने के बाद की गई है। वीडियो में वे किसी के घर पर खुलेआम फायरिंग करते हुए नजर आते है। भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट है कि उनके द्वारा किए गए हरकतों से पार्टी की छवि धूमिल होती है। पार्टी की छवि को धूमिल करने और अनुशासन के उल्लंघन के कारण आनंद को तत्काल प्रभाव से सभी दायित्वों से मुक्त करते हुए पार्टी से बाहर किया जाता है। इस बीच इन पर सिरसा में जमीन हड़पने का भी मामला दर्ज किया है। मुफस्सिल थाने की पुलिस भी कई मामलों में इनको ढूढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...