आनंद काशी परियोजना के लिए हेल्पलाइन जारी
वाराणसी, सितम्बर 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वीडीए प्रशासन ने आनंद काशी आवासीय योजना के संबंध में आधिकारिक जानकारी के लिए बुधवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कल्लीपुर में विकसित की जा रही आनंद काशी के प्रथम चरण की पंजीकरण प्रक्रिया के अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है। योजना के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए 0542-2823305, 8189057341 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है। वीडीए प्रशासन के अनुसार योजना की रेरा पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि आनंद काशी आवासीय योजना काशी की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं स्थापत्य विरासत से प्रेरित एक सुव्यवस्थित और आधुनिक आवासीय परियोजना है। लोगों से अपील की कि योजना से संबंधित जानकारी केवल वीडीए के अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.