आनंद कानन गुरुकुल में होगी साहित्य संगीत की जुगलबंदी
वाराणसी, जुलाई 2 -- वाराणसी। काशी की विराट साहित्यिक और सांगीतिक परंपरा को प्रवाहमान रखने के लिए आनंद कानन गुरुकुल की स्थापना की जाएगी। प्राचीन काल के ऋषि आश्रमों की तर्ज पर इस गुरुकुल का डिजाइन बना लिया गया। वीडीए की इस परियोजना की डीपीआर बनाई जा चुकी है। यह गुरुकुल एक करोड़ 96 लाख, 87 हजार 668 रुपये की लागत से आकार लेगा। आनंद कानन गुरुकुल के लिए नगवा स्थित संत रविदास पार्क को चयनित किया गया है। पार्क के एक हिस्से में करीब छह हजार वर्ग फुट का हिस्सा गुरुकुल के लिए लिया जाएगा। इस हिस्से के चार हजार वर्ग फुट में गुरुकुल का निर्माण चार हिस्सों में होगा। इसका सबसे बड़ा हिस्सा काशी कथा गुरुकुल का होगा। इसका निर्माण दो हजार वर्ग फुट में होगा। इसमें एक दीर्घा भी होगी। इसके समक्ष एक पुस्तक और पंख वाली लेखनी का स्कल्प्चर लगाया जाएगा। काशी कथा गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.