आनंद और प्रेम के प्रदाता हैं भगवान
मुरादाबाद, मई 19 -- कांशीराम नगर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा भगवान आनंद एवं प्रेम के प्रदाता हैं। उनकी कृपा से ही संसार का संचालन होता है। दवा और दुआ से हम सबका कल्याण होगा मगर प्रभु की शरणागति से आवागमन के चक्र से मुक्ति मिल जाएगी। भगवान कहते हैं कि आध्यात्मिक तथा भौतिक जगत के कारण हैं। इनमें प्रत्येक वस्तु अद्भुत है। जो बुद्धिमान इसे भली भांति जानते हैं वही प्रेमाभक्ति में लगते हैं और हृदय से पूजा के लिए तत्पर रहते हैं। व्यवस्था में सारिका अग्रवाल, सोनाली सरोज, निर्देश पाल, प्रेमा पांडे,सौरभ अग्रवाल, निखिल, गीता कौशिक आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.