बरेली, अप्रैल 25 -- बरेली। आनंद आश्रम के सत्संग भवन में श्री भक्तमाल कथा का श्रवण श्रीधाम वृंदावन से आ रहे गौरदास कराएंगे। 26 अप्रैल रविवार से 29 अप्रैल बुधवार तक कथा होगी। आनंद आश्रम प्रबंध समिति के मंत्री अनिल अग्रवाल बताया कि कथा व्यास गौरदास सभी धार्मिक ग्रंथों एवं कथाओं के ज्ञानी वक्ता है। उनके द्वारा 1500 से अधिक कथाओं को देश के विभिन्न भागों में श्रवण कराया जा चुका है। उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने सभी से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.