कानपुर, जून 1 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा के दौरान सोमवार को शहर यात्रा के दूसरे दिन कानपुर काशी बाबा आनंदेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गाय को सर्वोच्च स्थान पर रखा है तो वह आनन्देश्वर बाबा ही हैं। उन्होंने अपने ध्वज में रखा है और ऊंचा उठाया है। उनके भक्त गोभक्त हैं। शंकराचार्य ने यहां कहा कि भगवान शिव ने गाय को ऊंचा दर्जा दिया है। इसका प्रभाव यह पड़ा कि उनके घर के बाहर दरवाजे पर भी नंदी बाबा विराजमान रहते हैं। शंकराचार्य ने कहा कि हमें चिंता इस बात की है कि इतने वर्ष बीतने के बाद भी गो माता को राष्ट्रीय माता या राज्य माता का दर्जा नहीं मिला। हमारा अभियान इसी के लिए है। आप साथ रहेंगे तो गो माता को सुरक्षित रखा जा सकेगा। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा...