कानपुर, मार्च 1 -- श्री आनंदेश्वर धाम में रविवार को भोग आरती के बाद बाबा को रंग व मिष्ठान समर्पित कर होली खेली गई। जूना अखाड़ा मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया मुख्य महंत हरि गिरि महाराज के निर्देशन में रंग एकादशी का त्योहार संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोठारी महंत महाकाल गिरि महाराज ने बाबा का विशेष शृंगार किया गया। इच्छा गिरी महाराज ने बताया इसी दिन भगवान शिव मां पार्वती का गौना कराकर काशी वापस हुए थे। एकादशी सामान्य दिनों में नारायण को समर्पित होती है, लेकिन रंगभरी एकादशी भगवान शिव को समर्पित होती है। इस अवसर पर मथुरा गिरी महाराज व बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...