सीतापुर, मई 6 -- सीतापुर, संवाददाता। आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार को बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण की महत्ता जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में आंचल पांडेय ने महिला सशक्तीकरण विषय पर अपना पक्ष रखा। श्रेया पांडेय ने परिधान, आध्या मिश्रा ने नवरात्रि, सिद्धी ने शक्ति पूजन, रिद्धी ने त्यौहारों का जीवन में महत्व और सिद्धी त्रिवेदी ने रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बात रखी। इस मौके पर सुधा सिंह, प्रियंका मिश्रा, मीनाक्षी सिंह, अनामिका शुक्ला, गीतिका बाजपेयी, मायतेन्द्र कुमारी आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...