खगडि़या, जून 13 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15280 डाउन आनंदविहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस करीब सवा आठ घंटे विलंब से चली। जबकि 15910 ललितग्राम-डिब्रुगढ़ अवध असम एक्सप्रेस करीब आठ घंटे देरी से चली। इधर 63343 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब डेढ़ घंटे लेट चली। वहीं 55566 डाउन समस्तीपुर-सहरसा पैसेजर ट्रेन करीब सवा तीन घंटे देरी से पहुंची। जबकि 63350 डाउन समस्तीपुर-सहरसा मेमू करीब एक घंटे देरी से चली। वहीं 55524 डाउन समस्तीपुर-सहरसा पैसेजर करीब पौने दो घंटे लेट पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...