खगडि़या, अक्टूबर 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। जानकारी के अनुसार 15280 डाउन आनंदविहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस करीब छह घंटे लेट चली। जबकि 04128 अप गुवाहाटी-कानपुर स्पेशल ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे देरी से चली। वही 15622 आनंदविहार-कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे देरी से चली। साथ ही 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू करीब सवा दो घंटे विलंब से पहंुची। इसके अलावा 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब डेढ़ घंटे देरी से चली। जबकि 15706 डाउन दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस करीब दो घंटे विलंब से चली। वहीं 03408 कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन एक घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...