खगडि़या, जून 15 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में लगातार ट्रेनों का विलंब परिचालन जारी है। सोमवार को भी कई ट्रेनें देरी से पहंुची। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15726 डाउन आनंदविहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस करीब साढ़े ग्यारह घंटे विलंब से चली। वहीं 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन करीब छह घंटे देरी से चली। इधर 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक ट्रेन करीब पौने छह घंटे विलंब से चली। वहीं 12203 अप सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे लेट चली। जबकि 01666 अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल ट्रेन करीब पौने तीन घंटे देरी से पहंुची। वहीं 12506 डाउन आनंदविहार-कामख्या नॉर्थ इस्ट ट्रेन करीब सवा दो घंटे देरी से चली। यह भी पढ़ें- आनंदविहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस करीब साढ़े ग्यारह घंटे विलंब से चली, यात्र...