आनंदबाग : साल के आठ महीने जलजमाव, बरसात में आवागमन को चलानी पड़ती नाव
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर। नाम आनंदबाग, लेकिन मोहल्लेवासियों के जीवन में परेशानियां बेशुमार। जलजमाव की स्थायी समस्या से जीना दुश्वार। वार्ड 45 के इस मोहल्ले में साल के बारह महीनों में से आठ महीने जलजमाव की समस्या से जूझना लोगों की मजबूरी बन चुकी है। स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। यहां के लोगों में नगर निगम के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर विधायक के प्रति भी काफी नाराजगी है। इनका कहना है कि बरसात सिर पर है, लेकिन पानी निकासी का ठोस प्रबंध नहीं हो पाया है। यही स्थिति रही तो इस बरसात भी नाव से ही मुख्य सड़क तक आवागमन करना पड़ेगा。
मोहल्ले का विकास आनंदबाग मोहल्ले में दो दशक पहले तक करीब 50 के आसपास कच्चे-पक्के मकान बने थे, लेकिन आबादी के बढ़ते दबाव और शहरों में लोगों की रहने की ललक के साथ ही यहां मकानों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.