रांची, अप्रैल 18 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आनंदनगर से शुक्रवार सुबह सीसीएलकर्मी ईश्वर प्रसाद की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में उनके बेटे अक्षय कुमार ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार अपनी बाइक से एक दोस्त के घर जा रहे थे। इसी दौरान वे अपने एक अन्य दोस्त मंजीत सिंह के घर के पास कुछ देर के लिए बाइक खड़ी कर किसी काम से चले गए। काम खत्म कर जब वे वापस लौटे तो बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। अक्षय कुमार ने बताया कि बाइक उनके पिता ईश्वर प्रसाद के नाम पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर जल्द बाइक बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.