महाराजगंज, जून 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नवजीवन मिशन स्कूल आनंदनगर की कक्षा 6 सी. की छात्रा अदिति चौधरी ने अपनी लेखन प्रतिभा से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति द्वारा लिखित पुस्तक को बच्चों के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय लेखन मंच बराई बुक्स पर प्रकाशित एवं चयनित किया गया है।बराई बुक्स विश्व भर के युवा लेखकों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। अदिति की पुस्तक ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उसका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टाप सौ यंग ऑथर्स में भी हुआ है। उसकी इस विशिष्ट उपलब्धि को देखते हुए उसे भारत सरकार के प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन का अवसर प्राप्त हुआ है। छात्रों में पठन-पाठन एवं लेखन संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए नवजीवन मिशन स...