रुद्रपुर, मार्च 27 -- शक्तिफार्म। नशे के खिलाफ उड़ान उत्तराखंड के तहत स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। टूर्नामेंट के विजेता टीम को एक लाख रुपए तथा उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में उद्घाटन मैच आनंदनगर ए और आनंदनगर बी टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आनंदनगर ए टीम ने 141 रन बनाए। जवाब में बी टीम 127 रन ही बना सकी। आनंद नगर ए टीम ने 14 रन से उद्घाटन में जीत लिया। यहां ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, कार्तिक राय, आदेश ठाकुर, गोविंद तालुकदार, मयंक अग्रवाल, प्रदीप मंडल, विजय बागला रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.