रिषिकेष, नवम्बर 11 -- तीर्थनगरी में सर्द होता मौसम विदेशी पर्यटकों को भी खींच रहा है। अध्यात्म और सुकून की तलाश में विदेशी पर्यटकों आना शुरू हो गया है। इससे जहां गंगा घाटी गुलजार होने लगी है। वहीं स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक साफतौर पर दिख रही है। उन्हें इस विंटर सीजन में देसी-विदेशी पर्यटकों की बढ़ती आमद से अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है। इन दिनों ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन और स्वर्गाश्रम की सड़कों, सार्वजनिक और पर्यटक स्थलों पर हर जगह विदेशी पर्यटक नजर आ रहे हैं। गंगाघाटों और तटों पर भी विदेशी सैलानियों की मौजूदगी है, जिससे पर्यटकों पर ही निर्भर होटल, रिजॉर्ट, कैंप, रेस्टोरेंट और अन्य कारोबारी खुश दिख रहे हैं। विदेशी पर्यटकों में सर्वाधिक आमद अमेरिका, रूस, इजराइल, स्वीडन, ब्राजील और जापान जैसे देशों की है। जबकि, राज्य के विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.