सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- सीतामढ़ी। पुनौराधाम में सोमवार को सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा के तत्वावधान में पंच तीर्थ दर्शन पुस्तिका का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक सह संपादक विमल कुमार परिमल ने की। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ सीता संवाद के संयोजक संत भूषण दास, अहिल्या स्थान से आए दांडी कामेश्वर मिश्र, श्री पुंडरीक ऋषि आश्रम के महंत उमेशानंद जी, महंत बालकृष्ण दास, महंत गोपाल दास, महंत राज नारायण दास, महंत भोला दास, एकल अभियान श्री हरि कथा योजना के बाबा कमलकांत झा, महाराष्ट्र के अहमदनगर से आए बारह ज्योतिर्लिंग व चारधाम यात्री निखिल दहातुंडे तथा सीता संवाद के निदेशक आग्नेय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पुस्तिका पर विषय प्रवेश कराते हुए निदेशक आग्नेय कुमार ने कहा कि माता सीता की जन्मभूमि से ...