आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है सुंदरकांड का पाठ
कन्नौज, मई 5 -- नगर के गीता पुरम फेस टू विकास भवन में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी स्वर्गीय विकास अग्निहोत्रीजी की पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विख्यात श्रीराम कथावाचक आचार्य प्रशांतानंदजी महाराज चंदन ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ व्यक्ति के जीवन में साहस, धैर्य और आध्यात्मिक शक्ति का संचार करता है। उन्होंने श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड की विस्तृत व्याख्या करते हुए हनुमानजी की भक्ति, शक्ति और अद्वितीय बुद्धिमत्ता पर प्रकाश डाला। आचार्य चंदन ने बताया कि सुंदरकांड केवल हनुमानजी की वीरता का वर्णन नहीं है, बल्कि यह भक्त और भगवान के बीच अटूट समर्पण का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने हनुमानजी के लंका प्रवेश, माता सीता की खोज और रावण से संवाद जैसे प्रसंगों के माध्यम से निःस्वार्थ भक्ति और आत्मविश्वास का संदेश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.