सासाराम, मार्च 26 -- बिक्रमगंज। बिक्रमगंज में स्थापित करीब 200 वर्ष पुराना आस्कमिनी मंदिर एक अत्यंत प्राचीन और पवित्र स्थल है। जो जिले ही नहीं दूसरे जिलों के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आस्था के इस पवित्र देवी मंदिर में प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को विशेष पूजा के आयोजन के दौरान मंदिर की महत्ता विशेष रूप से उभरकर सामने आती है। इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, जो मां अस्कामिनी की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धा भाव से मंदिर पहुंचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...