कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(सीएसए) के कृषि महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित दीक्षारंभ-सह-ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दसवें दिन आध्यात्मिक भ्रमण का आयोजन हुआ। डॉ. सीएल मौर्या ने बताया कि छात्रों ने सबसे पहले इस्कॉन मंदिर का भ्रमण किया। यहां उन्हें भक्ति, शांति एवं आध्यात्मिक समरसता से परिपूर्ण वातावरण का अनुभव मिला। फिर सुधांशु जी महाराज के आश्रम का भ्रमण किया, जहां उन्हें आध्यात्मिक अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा संतुलित जीवन के महत्व के बारे में बताया गया। फिर ब्रह्माकुमारी केंद्र पहुंचे, जहां प्रकाश भाई साहब एवं अनुभूति दीदी ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने ध्यान की विभिन्न विधियों, आत्म-अनुशासन, आंतरिक शांति एवं नैतिक मूल्यों पर महत्वपूर्ण शिक्षाएं प...