आध्यात्मिक प्रशिक्षक से सीखे स्वस्थ संबंधों के गुर
सोनभद्र, जून 12 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल में फाइट क्लीन: स्ट्रेंथनिंग द बॉन्ड्स दैट फ्री अस विषय पर सीईटीआई परिसर, सिंगरौली में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आध्यात्मिक प्रशिक्षक, देवामीरा दास ने कार्यस्थल और निजी जीवन में संतुलन बनाने हेतु पारस्परिक संबंधों की चुनौतियों और मानव मन पर उनके पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने घर और कार्यस्थल पर आने वाली विभिन्न चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक व्यावहारिक उपकरणों और जीवन-कौशलों के बारे में भी बताया। देवामीरा दास ने इस बात पर विशेष बल दिया कि आंतरिक जागरूकता, सीखने की ललक और सही आत्मिक सहयोग के माध्यम से ही आपसी संबंधों की जटिलताओं को गहराई से समझा जा सकता है। यह भी पढ़ें- तृतीय चरण निर्माण कार्य की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.