हाथरस, जून 18 -- हाथरस। संत तुलसी साहिब महाराज के 183वें वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रमों के तहत बुधवार को संत तुलसी साहिब आश्रम में देश-विदेश से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं सत्संगियों की उपस्थिति में भव्य सत्संग एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजुला माहौर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य उपस्थित रहे। इस मौके पर सदर विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि संतों की वाणी समाज को सत्य, प्रेम, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाती है। संत तुलसी साहिब महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को आध्यात्मिक चेतना एवं सद्भाव का संदेश दे रही हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। कांग्रेस ...