लखनऊ, मार्च 18 -- ब्रह्मकुमारीज की ओर से मंगलवार को 'ट्रेन द ट्रेनर्स ट्रेनिंग-कम- योग भट‌‌्ठी' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इसमें देशभर से कई प्रशासनिक और अन्य विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कर्नाटक से आई बीके वीणा ने कहा कि किसी भी कार्य को जब सेवाभाव से किया जाता है, तभी वह कर्मयोग में परिवर्तित होता है। उन्होंने बताया कि कर्मयोग मिशन का उद्घाटन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति जी द्वारा किया गया है। इस मिशन का उद्देश्य प्रशासनिक स्तर पर कार्यरत अधिकारी अपने दैनिक कार्यों को कर्मयोग में रूपांतरित कर सकें।गुलजार उपवन राजयोग प्रशिक्षण केंद्र की डायरेक्टर राधा दीदी ने कहा कि आध्यात्मिकता से...