अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- चौखुटिया। अधिकांश गांवों में लगे पुराने जर्जर बिजली पोल हादसों का सबब बने हुए हैं। सोमवार को सीमलखेत के नवाण गांव में पोल टूटने से काम कर रहा कर्मचारी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए उसे बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सीमलखेत के नवाण गांव में बिजली लाइन में फाल्ट आ गया था। फॉल्ट ठीक करने के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। कर्मचारी चंदन जोशी बिजली पोल में चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान जर्जर बिजली का पोल भरभराकर गिर गया। पोल के साथ गिरे चंदन जोशी के हाथ और कमर में गंभीर चोट आ गई। चंदन जोशी को अन्य कर्मियों की मदद से निजी वाहन से सीएचसी में लाया गया। जहां एक्स-रे आदि कर उन्हें बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार अंदरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.