दरभंगा, अप्रैल 22 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी, एसं। प्रखंड की सभी पंचायतों में आधे से अधिक वार्डों में नल से जल की योजना पिछले कई महिनों से बंद पड़ी है। विभागीय जेई को सूचना दिए जाने के बाद भी बंद परे नलों को चालू नही करवाया जा रहा है। इस बात की लिखित शिकायत बुधवार को केवटगामा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष छेदी राय ने एसडीओ शशांक राज से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर की है। मुखिया श्री राय ने वर्तमान में नल जल की वार्डों में बनी स्थिति के साथ ही केवटगामा पंचायत के वार्ड चार और बारह में लटक रहे बिजली तार की भी जानकारी देते हुए बिजली से बारिश एवं हवा के समय किसी भी वक्त हादसे की आसंका जताई है। यह भी पढ़ें- नल जल समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन दिए गए आवेदन में मुखिया ने उल्लेख किया है कि पंचायत के आधे से अधिक वार्ड...