कानपुर, जून 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को 20 से बढ़ाकर 30 फीसदी करने का भारत सरकार ने फैसला लिया है। साथ ही, फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों (एफएफवी) के लिए ई 85 ईंधन (85 फीसदी इथेनॉल युक्त) लांच किया है। यह बात राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के पूर्व निदेशक व ग्रीनटेक कंसल्टेंट्स के प्रबंध निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने कही। कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए इथेनॉल उत्पादन इकाई का विस्तार करना और फर्मेंटेशन प्रॉसेस के समय को कम करना जरूरी है। इसको लेकर ग्रीनटेक ने कोलकाता के एक्सेनोवा टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक मुंशी जिलानी के साथ समझौता किया है। प्रो. मोहन ने बताया कि इस समझौते का उद्देश्य एक ऐसी तकनीक को बढ़ावा देना है जो शर्करा को इथेनॉल में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक फर्मेंटेशन के समय को लगभग 50 फीसदी तक कम करने ...