मधुबनी, मई 20 -- हरिचंद्र यादव लदनियां। थाना क्षेत्र के खाजेडीह गांव निवासी शशिनाथ झा के पुत्र निखिल कुमार झा (23) को मंगलवार की देर शाम राजनगर थाना क्षेत्र के मंगरौनी स्थित राम-जानकी चौक के समीप पुलिया के पास आधा दर्जन लोगों ने सोची-समझी साजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी। वह ठेकेदारी का काम करता था। वह अपने मित्र गजहरा गांव के रुपेश कुमार झा के साथ बाइक से अपने किए कार्यों का निष्पादन कराने घर से मधुबनी स्थित आदर्शनगर कॉलोनी में रह रहे जेई अवनिश कुमार झा से मिलने गया था। इस क्रम में वह अपने दोस्त सौरभ कुमार झा से भी मिला। इसके बाद वह घर के लिए चला। इसी बीच रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने निखिल कुमार झा की गर्दन में गोली मार दी। घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मृत...