मुंगेर, फरवरी 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के तेघड़ा गांव में अचानक आधा दर्जन कौओं की मौत की खबर के बाद ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका से परेशान हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दस से पंद्रह दिनों से तेघड़ा गांव के एक बगीचा में कौओं की लगातार मौत हो रही है। पशुपालन विभाग को इसकी सूचना मीडिया कर्मियों के द्वारा दी गई। पशुपालन विभाग ने जांच की बात कही है। मृत कौओं की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या है। जानकारी हो कि वर्ष 2020 के मार्च माह में प्रखंड के बैजलपुर, तेघड़ा और दुलारपुर गांव में भी दर्जनों कौओं के मृत पाए जाने के बाद विभाग हरकत में आया था। पिछले वर्ष तेघड़ा के बगीचा में भी कई कौओं की मौत से हड़कंप मच गया था। इधर जानकार बताते हैं कि आम के मंजर में छिड़काव और फसलों में कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.