बेगुसराय, फरवरी 28 -- बरौनी। बेगूसराय-बरौनी रेलखंड स्थित राजवाड़ा गुमटी शनिवार को लगभग आधे घंटे तक बंद रही। इस दौरान उक्त गुमटी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर तक फाटक बंद रहने से उक्त रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को भी फजीहत झेलनी पड़ी। रेल सूत्रों के मुताबिक मालगाड़ी के सिग्नल पर रुक जाने के कारण देर तक गुमटी बंद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...