हरदोई, जून 27 -- हरदोई, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब आधे घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। इस दौरान जनरेटर भी तकनीकी खराबी के कारण सुचारु रूप से नहीं चल सका, जिससे ओपीडी, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी सेवाओं पर असर पड़ा। भीषण गर्मी के बीच मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण करीब 30 मिनट तक बंद रहा। दूर-दराज से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को लाइन में खड़े होकर बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। वहीं एक्स-रे विभाग में भी जनरेटर में आई खराबी के चलते जांच कार्य प्रभावित रहा। अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीजों को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। बिजली न होने से वार्ड और ओपीडी में उमस बढ़ गई। इससे मरीज और तीमारदार ...