मेरठ, दिसम्बर 30 -- रोहटा। टंकी होने के बाद भी रसूलपुर रोहटा गांव में आधे गांव को पानी नहीं मिल रहा है। इस मामले की डीएम से शिकायत की गई। वहीं, जलापूर्ति विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने की बात कही गई है। विकास खंड रोहटा के अंतर्गत रसूलपुर रोहटा में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा कई वर्ष पहले जलापूर्ति व्यवस्था हेतु दो टंकियों का निर्माण कराया गया था। इसमें एक टंकी से पानी का संचालन शुरू करा दिया गया था जिससे आधे गांव को पानी की सप्लाई हो रही है लेकिन दूसरी टंकी जो रसूलपुर मढ़ी मार्ग के समीप बनाई गई थी उसको आज तक न तो शुरू कराया गया है और न ही विभाग द्वारा इस पर कोई ध्यान दिया जा रहा है। इस कारण आधे गांव को पानी नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को इस समस्या को लेकर समाजसेवी दुष्यंत रोहटा ने डीएम डॉ. वीके सिंह से ...