लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट लखनऊ के 22 मार्गो पर ई सिटी बसों का संचालन करेगी। बसें आधे किराये पर परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक पहुंचाएंगी। अवध बस डिपो के नोडल सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर परीक्षार्थियों के लिए हेल्पडेस्क होगा। जहां परीक्षार्थी अपने सेंटर की जानकारी देकर ई सिटी बसों की सेवाओं के नंबर और समय की सूचना मिल जाएगी। इससे परीक्षार्थी आसानी से सिटी बसों से अपने सेंटर तक पहुंच सकेंगे।क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि रोडवेज बसों की हर श्रेणी में अभ्यर्थियों को किराये में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा वाले अभ्यार्थी करेंगे पचास प्रतिश किराए पर सफर चाहे बस साधारण हो या वातानुकूलित। परीक्षा...