हमीरपुर, मार्च 9 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बांदा मार्ग किनारे धर्मेश्वर बाबा मुहल्ले में नगर पंचायत द्वारा बनाए गए नाले को अधूरा छोड़ देने से नाले से आने वाले गंदा पानी लोगों के रिहायशी मकानों के सामने भर रहा है। शिकायत के बाद नगर पंचायत समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहल्ले में रेलवे क्रॉसिंग से लेकर नागा स्वामी डिग्री कॉलेज के समीप तक नगर पंचायत द्वारा बांदा मार्ग के दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया है। धर्मेश्वर बाबा मुहल्ला निवासी सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अजय पाल साहू का आरोप है कि अधूरा निर्माण होने के कारण नाले का गंदा पानी रिहायशी मकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने भर रहा है। इससे लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद नगर पंचायत समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।नगर पंचायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.