सहरसा, अप्रैल 1 -- सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम निर्माण की दिशा में पहल तेज हो गई है। स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह की पहल के बाद बिहार सरकार के खेल विभाग ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पत्र के अनुसार, विधायक ने क्षेत्र में आधुनिक स्टेडियम निर्माण को लेकर खेल मंत्री को पत्र भेजकर मांग रखी थी। जिसमें कहा था कि क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति गहरी रुचि है और यहां कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन खेल मैदान और आधारभूत संरचना के अभाव में उनकी प्रतिभा उभर नहीं पा रही है। उन्होंने कहा था कि स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता का बेहतर अवसर मिलेगा। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार के खेल विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के संयुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.