अररिया, जून 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि राज्य सरकार ने पीएचसी को सीएचसी में विकसित कर दिया गया है। सीएचसी बिल्िंडग निर्माण के लिए टेंडर होकर छह करोड़ की लागत से भवन निर्माण का कार्य भी शुरु हुआ था। लेकिन आश्चर्य की बात ये कि नौ पीलर का काम शुरु होने के ढाई वर्ष पूर्व ही बिल्डिंग निर्माण का काम बंद है। मिस्त्री, मजदूर सहित संवेदक गायब है। तभी से काम रुका हुआ है। सीएचसी के बिल्डिंग निर्माण के काम शुरु होने से प्रखंड वासियों में खुशी व्याप्त था। लोगों को लगा कि अब छोटी छोटी बीमारियों के इलाज के लिए अररिया, फारबिसगंज व पूर्णियां जाना नहीं होगा। सीएचसी बनने से एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधा मिलेगी। मरीजों को काफी सुविधाएं मिलेगी। बिस्तरों की संख्या छह से बढ़कर 30 हो जाऐगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ऑपरेशन की सुविधा रहेगी। उच्चस्तरीय स्...