समस्तीपुर, मार्च 25 -- पूसा, निसं। अति आधुनिक सुविधाओं से लैश प्रखंड सह अंचल कार्यालय का प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा। यह तीन मंजिला होगा। इसकी लागत करीब 15.50 करोड़ होगी। यह भवन पटना सचिवालय की तर्ज पर होगा। भवन में प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, बीडीओ, सीओ समेत प्राय: विभागो का कार्यालय के अधिकारियो की सुसज्जित कमरे व सभागार होंगे। प्रखंड के विकास से लेकर राजस्व वसूली, बाल विकास, जनवितरण तक का कार्यो का निष्पादन होगा। आम से खास लोगों की सुविधा के लिए इसमें लिफ्ट लगे होंगे। खासकर बुजुर्ग व दिव्यांगो को बड़ा लाभ मिलेगा। करीब 15 सौ स्कावायर फीट में बनने वाला यह भवन पूर्व के जर्जर आवासीय भवनो को हटाकर बनाया जायेगा। भवन निर्माण विभाग के माध्यम से बनने वाला यह भवन करीब एक वर्ष में पूरा होने की संभावना है। जिसकी टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।प्र...