नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट को 13 नए पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) वाहन दिए गए हैं। इन वाहनों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है, ताकि लोगों को जल्दी और बेहतर पुलिस मदद मिल सके। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पहले से चल रहे पीआरवी वाहनों के साथ अब ये नए वाहन भी जुड़ गए हैं। इससे आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच और तेज होगी। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अब पहले से कम समय में मौके पर पहुंच सकेगी। इन 13 वाहनों को शहर के अलग-अलग थानों में उनकी जरूरत के हिसाब से बांटा गया है। थाना सेक्टर-113, बिसरख, बादलपुर, सूरजपुर, नॉलेज पार्क, दादरी, कासना, रबूपुरा ...