झांसी, अक्टूबर 3 -- झांसी। झांसी मंडल में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों के क्रम में शनिवार को राजनगर स्टेशन का कमीशनिंग किया गया। खजुराहो-सिंहपुर डुमरा के बीच लंबे ब्लॉक सेक्शन को विभाजित करते हुए राजनगर को नए ब्लॉक स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। स्टेशन पर मेक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली सहित आधुनिक सिग्नलिंग एवं संचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे खजुराहो-राजनगर तथा राजनगर-सिंहपुर डुमरा रेलखंडों में ट्रेन परिचालन को अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाने में सहायता मिलेगी। राजनगर स्टेशन पर कुल 43 रूट, 14 मुख्य सिग्नल, 02 कॉलिंग-ऑन सिग्नल, 08 शंट सिग्नल, 04 जंक्शन-टाइप रूट इंडिकेटर, 20 ट्रैक सर्किट, 03 ट्रैक सेक्शन, 09 एमएसडीएसी डिटेक्शन पॉइंट तथा 11 प्वाइंट मशीनें स्थापित की गई ...