पटना, नवम्बर 18 -- सिमेज कॉलेज समूह के बीसीए व बीएससी (आईटी) के छात्रों के लिए कॉलेज में साइबर सुरक्षा विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को आधुनिक साइबर सुरक्षा व साइबर अनुसंधान के गुणों को बच्चों को बारीकी से सिखाया गया। डीप वेब और डार्क वेब के बारे में भी विस्तार से बताया गया। बच्चों ने डॉक्यूमेंट, फाइल या फोटो के ओरिजिन के बारे में, कब, कहां और किस आईपी से भेजा गया है, इसे पहचानने की तकनीक भी सिखी। छात्रों को प्रशिक्षण साइबर एक्सपर्ट विवेक कुमार व बिट्टू कुमार ने दी। समूह के निदेशक डॉ. नीरज अग्रवाल, निदेशिका मेघा अग्रवाल, डीन डॉ. नीरज पोद्दार आदि ने पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...