मुजफ्फर नगर, मई 14 -- मुजफ्फरनगर आधुनिक साइबर थाने के नवीन भवन निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया है। एसएसपी ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया।बुधवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद में संचालित साइबर थाने के नवीन एवं आधुनिक भवन निर्माण कार्य (जानसठ रोड पर) का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर इस अवसर एसएसपी द्वारा पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन सम्पन्न कराया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा निर्माण स्थल पर शुभ प्रतीक के रूप में ईंट स्थापित कर पूजन किया गया तथा फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया गया। एसएसपी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके दृष्टिगत साइबर थाना पुलिस व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है। यह भी प...