आधुनिक संसाधनों और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित हुए निरीक्षक
रुडकी, जुलाई 11 -- रुड़की, संवाददाता। आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-1 रुड़की में एडब्ल्यूईएस मुख्यालय सेंटर कमांड लखनऊ के निदेशक कर्नल बीपी सिंह (सेवानिवृत्त) ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, अनुशासित वातावरण तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने उन्हें प्रभावित किया। निरीक्षण के अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल मधुर चंद गुलेरिया, एजुकेशन ऑफिसर, बीईजी एंड सेंटर तथा प्राचार्या ऋतु डोगरा ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण से पूर्व विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में प्राप्त उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके पश्चात कर्नल बीपी सिंह ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.