पीलीभीत, अप्रैल 12 -- उपाधि महाविद्यालय में अकादमिक कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में विषय विशेषज्ञों ने आधुनिक शिक्षा पद्धति, शोध और बौद्धिक संपदा के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रथम सत्र में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से सामाजिक विज्ञान में प्रोजेक्ट एवं रिसर्च सर्वे का महत्व विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के संयोजक प्रोफेसर विपिन कुमार नीरज ने मुख्य विषय के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता प्रोफेसर महेंद्र प्रकाश ने रेखांकित किया कि सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि सटीक प्रोजेक्ट और डेटा आधारित रिसर्च सर्वे के माध्यम से ही समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान संभव है। द्वितीय सत्र में संस्थागत नवाचार परिषद एवं अर्थशास्त्र विभाग के साझा प्रयासों से ...