बिजनौर, मई 13 -- नजीबाबाद। साहनपुर नगर पंचासत में आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया गया। साहनपुर में डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी" का उद्घाटन किया गया। इससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा और कंप्यूटर आधारित अध्ययन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और युवाओं का भविष्य बेहतर होगा। मंगलवार को साहनपुर नगर पंचायत में डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी" का उद्घाटन किया गया। एसडीएम आशुतोष जायसवाल, साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी एवं डॉ राखी आनंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। एसडीएम नजीबाबाद ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से क्षेत्र के छात्रों को आधुनिक शिक्षा और कंप्यूटर आधारित अध्ययन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे युवाओं का भविष्य बेहतर होगा। चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि नगर पंचायत साहनपुर लग...