सोनभद्र, अप्रैल 19 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल में सीबीएसई प्रयागराज केंद्र द्वारा स्कूल हेल्थ और वैलनेस विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। वाराणसी से आए प्रधानाचार्य डॉक्टर अंबिका प्रसाद गौड़ तथा डॉक्टर अनूप कुमार ने विभिन्न सत्रों के अंतर्गत अनेक गतिविधियों एवं खेलों के माध्यम से शिक्षकों को रोचक शैली, आधुनिक शिक्षण तकनीकि से अवगत कराया। नई शिक्षा नीति तथा एनसीएफ के अंतर्गत हो रहे बदलाव पर भी व्याख्यान हुए । इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। कार्यशाला में शिक्षकों को स्वास्थ्य शिक्षा से अवगत कराया गया। प्राचार्य फादर डॉक्टर विसेंट परेरा ने आए हुए रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न उद्बोधन में कहा कि आधुनिक...