वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र में विज्ञान भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री डॉ. शिव कुमार शर्मा ने आधुनिक और वैदिक विज्ञान के बीच समानता पर चर्चा की। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में वह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक विज्ञान के साथ वैदिक विज्ञान का होना आवश्यक है। वेद समस्‍त ज्ञान का स्रोत है। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने वैदिक विज्ञान केंद्र को अगले छह महीने से एक वर्ष की अवधि में महत्‍वपूर्ण शोध करने का लक्ष्य दिया। कहा कि समय की मांग है कि वैदिक विज्ञान से समाज, देश और विश्‍व के लिए हम क्‍या दे सकते हैं। विशिष्‍ट अतिथि प्रो. हृदय रंजन शर्मा कहा कि जीवन और सृष्टि के तीनों स्‍तर को जानने वाला वेद विज्ञान है। राममनोहर लोहिया विधि विवि के कुलपति प...