नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- मानसून से पहले नालों की सफाई का लक्ष्य, सभी विभागों को तालमेल के साथ काम करने के निर्देश नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में जलभराव की समस्या के प्रभावी समाधान को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश जारी किए कि वे समय पर नालों से गाद निकालने के कार्य को पूरा कर लें। इसके लिए आधुनिक मशीनों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमें ऐसी योजना पर काम करना होगा, जहां पानी निकालने के लिए पंपों का कम से कम प्रयोग करना पड़े। मुख्यमंत्री ने 30 जून तक गाद निकासी पूरा करने के निर्देश दिए।दिल्ली सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव राजीव वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, दिल्ली मेट्रो, एनडीएमसी, डीडीए, दिल्ल...