गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मीन महोत्सव 2026 में गोरखपुर के 50 मत्स्य पालकों ने प्रतिभाग किया। 27-28 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में मत्स्य पालन, मोती पालन, रंगीन मछली पालन, मत्स्य रोग प्रबंधन, उच्च गुणवत्ता के मत्स्य बीज, आहार प्रबंधन एवं जल गुणवत्ता संरक्षण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों, विज्ञानियों एवं प्रगतिशील मत्स्य पालकों ने अपने अनुभव साझा किए। जनपद के किसानों ने विशेष रूप से रोग नियंत्रण, बीज चयन एवं पोषण प्रबंधन संबंधी सत्रों में रुचि दिखाई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार राम ने बताया कि प्रतिभागियों ने प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन कर नवीन उपकरणों एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी ली। इससे वह उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत में कमी लाने के उपाय अपना सकेंगे।

हिंदी हिन...